फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पुलिस टीम ने गार्ड के परिजनों को समर्पित की पुरस्कार राशि, बदमाशों ने मारी थी गोली

Fri, 13 Aug 2021 12:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के धनियामऊ बाजार में बीते नौ अगस्त को कैशवैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराने वाली पुलिस टीम ने शासन से मिली एक लाख की पुरस्कार राशि मृत गार्ड के परिजनों को सौंप दी। 
विज्ञापन
मृत गार्ड की पत्नी को सौंपा गया चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराने वाली पुलिस टीम ने शासन से मिली एक लाख की पुरस्कार राशि मृत गार्ड रामअवध चौबे के परिजनों को सौंप दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम की पहल पर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी अजय साहनी ने एक लाख रुपये की नकद धनराशि मृतक की पत्नी रंजू चौबे को सौंपा। इस दौरान रंजू देवी, एसपी को पकड़कर फफक कर रो पड़ी। महिला का विलाप देख पुलिस लाइन सभागार में मौजूद पुलिस अफसरों की भी आंखें नम हो गई। एसपी ने इंस्पेक्टर मड़ियाहूं को निर्देश दिया कि वह पीड़ित परिवार की बराबर खोजखबर लेते रहें। परिवार को कोई समस्या होगी तो उसका समाधान किया जाएगा।

धनियामऊ बाजार में स्थित इंडिया-वन एटीएम बूथ के पास कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों बदमाशों को 15 घंटे में मुठभेड़ में मार गिराने वाली पुलिस टीम को अपर मुख्य सचिव गृह उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम के सभी सदस्यों ने एसपी से कहा कि परिवार की आजीविका चलाने के लिए उन्हें मिल रहा वेतन काफी है। इस वक्त में बदमाशों की गोली से मृत गार्ड के परिवार की मदद करनी चाहिए। इसलिए पुरस्कार की यह धनराशि पीड़ित के परिजनों को सौंप दी जाए। एसपी ने कहा कि घटना में मृत गार्ड रामवध चौबे निवासी वीरबलपुर मड़ियाहूं के पिता राजनारायण चौबे भी पुलिस सेवा से रिटायर हुए थे।

उन्हीं की लाइसेंसी बंदूक का वरासत रामअवध के नाम हुआ था जिसके सहारे वह वर्ष 2013 से गार्ड की नौकरी कर रहे थे। वह परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार की आमदनी का एक मात्र स्रोत बंद हो गया। मृतक का बेटा हरिओम अभी हाईस्कूल में पढ़ाई कर रहा है। एसपी ने कहा कि हरिओम की पढ़ाई के लिए भी जो भी संभव होगा पुलिस मदद करेगी।

गोली चलाने वाले गार्ड को 15 अगस्त को किया जाएगा सम्मानित
 एसपी अजय साहनी ने कहा कि धनियामऊ में लूट की नीयत से गार्ड की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों पर गोली चलाने वाले दूसरे गार्ड आशुतोष सिंह और मृत गार्ड रामअवध चतुर्वेदी के परिजनों को भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

एटीएम में सीसीटीवी कैमरे खराब क्यों, बैंक को जाएगा नोटिस
 धनियामऊ बाजार में लूट की नीयत से कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर की गई हत्या के मामले की विवेचना कर रही पुलिस एटीएम बूथ में लगे कैमरे खराब होने के कारण संबंधित बैंक को भी नोटिस जारी करने की तैयारी की है। एसपी अजय साहनी ने कहा है कि सुरक्षा के लिहाज से बैंक और एटीएम में सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में रखना बैंक की जिम्मेदारी है। धनियामऊ में घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला कि कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं।
 

बदमाशों का इलाज करने वाले डॉक्टर का पता लगाएगी पुलिस

धनियामऊ गोलीकांड के आरोपी दोनों बदमाशों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उन दोनों बदमाशों का इलाज किस डाक्टर ने किया था। पुलिस भी अभी तक उस चिकित्सक का पता नहीं लगा सकी है। दरअसल धनियामऊ बाजार में 9 अगस्त को दिन दहाड़े कैशवैन के गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे गार्ड की ओर से जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली से छर्रे दोनों बदमाशों की शरीर में लगे थे।

अगले दिन भोर में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के पहेतियापुर स्थित बहरापार्क और पीलीनदी के बीच पुलिस मुठभेड़ में जब दोनों बदमाश मारे गए तो दोनों के हाथ में पट्टी बंधी थी और मेडीफ्लेम भी लगा हुआ था। इससे साफ हो गया है कि गार्ड की गोली से घायल होने के बाद भागे बदमाशों ने कहीं जाकर अपना इलाज करवाया था।

पुलिस अधिकारी भी इस बात को मानते हैं कि दोनों बदमाशों ने किसी निजी चिकित्सक के यहां इलाज करवाया है और भोर में वे जिले की सीमा से बाहर निकलने की कोशिश में थे। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर बदमाशों का इलाज किस डाक्टर ने किया था।

अभी इसी साल के शुरुआती दिनों में लखनऊ में हुई ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्या कांड में घायल बदमाश की जिस डाक्टर ने इलाज किया था उसे भी पुलिस ने घटना में आरोपी बनाया है। इस संबंध में एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार का कहना है कि कि घटना की विवेचना कर रही पुलिस बदमाशों का इलाज करने वाली चिकित्सक का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन

विधायक ने मृत गार्ड के पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक

 धनियामऊ बाजार में बदमाशों की गोली से मृत कैश वैन के गार्ड बीरबलपुर निवासी रामअवध चौबे के घर बृहस्पतिवार को पहुंची विधायक डॉ लीना तिवारी ने परिजनों को संत्वना दी और मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये का चेक मृतक की पत्नी को सौंपा। विधायक ने मृतक के पुत्र हरिओम की पढ़ाई का खर्च खुद उठाने का भरोसा परिजनों को दिया।

विधायक के साथ एसडीएम मंगलेश दुबे ,विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश चौबे व क्षेत्राधिकारी मडियाहूं एसपी उपाध्याय उपस्थित रहे।--विधायक रमेश मिश्रा ने सीएम से की सिफारिश बदलापुर। बदमाशों की गोली से मारे गए कैश वैन के गार्ड रामअवध चौबे के आश्रितों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग करते हुए बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री को पत्रक सौंपा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें