फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकान और एक दूकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन/सुजानगंज। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात चोरों ने दो मकान और एक दुकान का ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात समेत ढाई लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव निवासी दिनेश तिवारी के परिवार के लोग रात में एक कमरे में सो रहे थे। करीब आधी रात को चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बगल के कमरे का ताला तोड़कर बाक्स को तोड़ दिया। उसमें रखा 12 हजार नकदी, सोने का झुमका, मंगलसूत्र, पायल आदि जेवरात पार कर दिया। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। शोर मचाया तो पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खोला। लोग बाहर निकले तो चोरी की जानकारी हुई। इसी तरह बगल के गांव सौरइयां निवासी अरविंद गौतम के परिवार के लोग रात में जिस कमरे में सो रहे थे उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में रखी अटैची से झुमका, पायल, करधन, छागल, पेटी आदि गहने उठा ले गये। सुबह स्वजनो की नींद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद पाया। यहां भी शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। उधर सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवई बाजार करौरा में स्थित शिवम मोबाइल शाप का ताला तोड़ कर रात में चोरों ने मोबाइल, चार्जर प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन,होम थियेटर ,इन्वर्टर,बैट्री समेत 90 हजार से अधिक का माल पार कर दिया। दुकान के मालिक नीरज चतुर्वेदी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें