फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Encounter: मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय इनामियां अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 04 Nov 2023 02:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोंदी ने बताया कि खुटहन थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा व खेतासराय थानाध्यक्ष चंदन राय अपनी टीम के साथ बिशुनपुर चौराहे पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। आधी रात के आस-पास उन्हें सूचना मिली कि एक अंतरजनपदीय कुख्यात बदमाश अपने एक साथी के साथ बाइक से सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाखुर्द गांव की नहर के पास मौजूद है।
विज्ञापन
Jaunpur Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चार थानों की पुलिस ने शुक्रवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय बदमाशों को धर दबोचा। इस दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इनके ऊपर पूर्वांचल के कई जनपदों के थानों में मुकदमें चल रहे हैं। दोनों बदमाश 25 हजार के इनामियां हैं। इनके पास से तमंचा, कारतूस के अलावा नकद रुपये बरामद किया गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोंदी ने बताया कि खुटहन थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा व खेतासराय थानाध्यक्ष चंदन राय अपनी टीम के साथ बिशुनपुर चौराहे पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। आधी रात के आस-पास उन्हें सूचना मिली कि एक अंतरजनपदीय कुख्यात बदमाश अपने एक साथी के साथ बाइक से सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाखुर्द गांव की नहर के पास मौजूद है। दोनों थानों की पुलिस टीम अलग-अलग रास्तों से पहुंचकर घेराबंदी कर लिया। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दिया। बचाव के लिए पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई। जिसे घायलावस्था में हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेज दिया गया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़ा गया बदमाश रोहित यादव निवासी कोहड़ा शाहगंज का है। उसके खिलाफ जिले के अलावा अमेठी, आजमगढ़, गोरखपुर, फतेहपुर, उन्नाव, प्रयागराज, कौशांबी जिले में हत्या, हत्या के प्रयास, पशुक्रूरता, धोखाधड़ी सहित विभिन्न संज्ञेय अपराधों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। आजमगढ़ जिले में वह 25 हजार का इनामिया घोषित था। 

सरपतहां व शाहगंज पुलिस मुखबिर की सूचना पर गुडबुडी चौराहे पर पहुंची। जहां पुलिस ने  संयुक्त मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़ा गया बदमाश रामभुज यादव उर्फ रामबुझ यादव निवासी कोहड़ा शाहगंज का है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस के अलावा नकद रुपये बरामद करने का दावा किया है। इसके ऊपर जौनपुर, आजमगढ़, बाराबंकी, गोरखपुर, अमेठी, उन्नाव आदि जनपदों में कई आपराधिक मुकदमें हैं। इसके ऊपर जौनपुर पुलिस द्वारा 25 व आजमगढ़ में 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने बताया कि कुछ देर पूर्व उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल शाहगंज आदेश त्यागी, थानाध्यक्ष सरपतहां विनोद सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र राय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें