केराकत। नार्मल स्कूल के मैदान पर चल रही चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गये मैच में जौनपुर ने वाराणसी टीम को पेनाल्टी कार्नर के जरिये तीन गोल से शिकस्त देकर मैच जीत लिया।
खेले गए प्रथम हाफ में जौनपुर ने एक गोल दागकर वाराणसी पर दबाव बना लिया। दूसरे हाफ में शुरुआती दौर में एक गोल दागकर वाराणसी ने बराबर कर लिया, फिर थोड़ी ही देर में जौनपुर ने गोल दागकर 2-1 से बढ़त बना लिया। लेकिन, वाराणसी ने दूसरे हाफ के अंतिम समय से पूर्व एक गोल दागकर 2-2 के बराबरी पर ला दिया। रेफरी ने पेनाल्टी कार्नर के जरिये खेलने का मौका दिया। जिसमें जौनपुर ने लगातार तीन गोल दागकर सफलता हासिल करते हुए वाराणसी को 3 गोल पराजित कर मैच जीत लिया।