मीडिया ने छापेमारी को लेकर कई और सवाल पूछे लेकिन केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब नहीं दिया। दरअसल, अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा था कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले से पता था कि समाजवादियों के यहां छापे पड़ेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले सोहार्द की सुगंध कैसे पसंद करेंगे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को गाजीपुर से वाराणसी के रास्ते जौनपुर आई भाजपा की जनविश्वास यात्रा के साथ रहेंगे। साथ ही शहर और मछलीशहर में रोडशो करेंगे। भाजपा की जनविश्वास यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद कौशांबी विनोद सोनकर मौजूद रहेंगे। भाजपा की जनविश्वास यात्रा शुक्रवार को धर्मापुर के रास्ते पचहटियां के रास्ते शहर में प्रवेश करेगी।