फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि के पूर्व चीफ वार्डेन के खिलाफ जांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय इन दिनों कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में है। 25 अक्तूबर को कार्य परिषद की बैठक से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब चीफ वार्डेन डा. राजकुमार सोनी के खिलाफ कुलसचिव ने जांच टीम गठित की है। हालांकि डा. राज कुमार सोनी ने एक दिन पहले ही पूर्व चीफ वार्डेन और विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी पद से अपनी निजी समस्याओं का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

पूर्व वार्डेन पर अपने दायित्वों का पूरी तरह से निर्वहन नहीं करने का आरोप विवि प्रशासन लगा रहा है। कुलसचिव महेंद्र कुमार की ओर से इसके जांच के लिए तीन सदस्यी समिति गठित की गई है। समिति में विवि के तीन शिक्षकों को शामिल किया गया है। चीफ वार्डेन पर आरोप है कि उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय के मेस में खाना व्यवस्था, सफाई, रखरखाव, खाना बनाने वालों की समस्या, छात्रावास की व्यवस्था,वार्डब्वाय आदि का समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है। जिसके चलते विवि की छवि धूमिल हुई है। इसके चलते मामले की जांच के लिए तीन सदस्यी समिति का गठन किया गया है। विवि प्रशासन से पत्र जारी होने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें