जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में सोमवार को मडि़याहूं थाना अंतर्गत सुदनीपुर बाजार में कैंडिल मार्च निकाला गया।
जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि सिकरारा थाना अंतर्गत खपरहां बाजार के किराना व्यापारी अखिलेश जायसवाल के साथ हुई घटना की जांच सीबीआई से कराई जाए। साथ ही पूरे थाने के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि उक्त व्यापारी परिवार के साथ न्याय हो सके। उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर सरकार को चैन से सोने नहीं देंगे। साथ ही जिला प्रशासन की नींद हराम कर देंगे। व्यापार मंडल के उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि अब व्यापारी जाग चुका है, जो मृत किराना व्यवसायी के परिजन को न्याय दिलाकर रहेगा। कैंडिल मार्च में मडि़याहूं नगर अध्यक्ष गंगेश निगम, दिनेश मारवाड़ी, निजामुद्दीन अंसारी, प्रधान राकेश मौर्या, सुनील जायसवाल, रवि केसरी, अजय साहू आदि उपस्थित रहे।