फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर की टीम तीसरे दिन भी दोनों कारोबारियों के यहां जमाए रही डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम शहर में लगातार तीसरे दिन भी डेरा जमाए रही। टीम कीर्ति कुंज और गहना कोठी के शोरूम और इनके मालिकों के घरों पर जांच कर रही है। गोरखपुर और वाराणसी के सहायक आयकर निदेशक (जांच) की अगुवाई में टीम दोनों प्रतिष्ठित कारोबारियों के प्रतिष्ठान और घर में बैठकर बिल, वाउचर, बैंक अकाउंट की जांच व कैश का मिलान कर रही है।
विज्ञापन

अंदेशा जताया जा रहा है कि जिस तरह से टीम कार्रवाई कर रही है उस हिसाब से बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आ सकती है। हालांकि जांच में लगे अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर लखनऊ तक जांच को लेकर रिपोर्टिंग विभिन्न स्तर से की जा रही है। आयकर विभाग की टीम सुमवार की सुबह से ही दोनों कारोबारियों के दो-दो प्रतिष्ठानों और घर पर छापामारी की थी। छापेमारी से दोनों बड़े कारोबारियों और उनके करीबियों की नींद हराम है। दोनों फर्म के मालिक किसी का फोन तक उठा रहे हैं। हालांकि कार्रवाई की पहली रात को दोनों कारोबारियों के परिवार के एक सदस्य ने जनपद के एक अधिकारी तक से व्हाट्सएप कॉलिंग करके इस संकट की खड़ी में मदद की गुहार लगाई। हालांकि संबंधित ने उल्टे उन्हें दो बातें सुनाकर खुद को किनारे कर लिया। उधर जांच टीम भी कारोबारियों के साथ अब सख्ती से पेश आ रही है। दूसरी ओर आयकर विभाग के अधिकारियों की गाड़ियां एक फर्म से दूसरी फर्म पर जा रही हैं। दोनों कारोबारियों के प्रतिष्ठानों व आवासों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनात है। जनपद के 50 सिपाहियों की ड्यूटी 12-12 घंटे में शिफ्टवार लगाई जा रही है। माना जा रहा है टीम बिल-बाउचर, बैंक अकाउंट और कैश का मिलान कर रही है। टीम ने नन्हें लाल वर्मा के चहारसू चौराहा स्थित प्रतिष्ठान और आवास तथा कोतवाली चौराहा स्थित गहना कोठी शोरूम और ओलदंगज-सद्भावना पुर मार्ग दोनों बड़े मालिकों के शोरूम पर छापामारी कर रही हैं। वहीं, तीसरे दिन शाम तक जांच का क्या परिणाम रहा, यह सामने नहीं आ सका है। लेकिन आयकर विभाग की टीम सक्रियता लंबे पैमाने पर गड़बड़ी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें