फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने कोर्ट को भेजी जमानतदारों के हैसियत की सत्यापन रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले को लेकर कोर्ट की ओर से नोटिस मिलने के बाद बुधवार को तहरीदार मछलीशहर सुदर्शन कुमार ने जमानतदारों की हैसियत का सत्यापन कर रिपोर्ट भेज दिया है। तहसीलदार ने रिपोर्ट के साथ ही पत्र भेजकर अपनी गलती मानते माफी मांगी । साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात कही है। बता दें कि मामले में आरोपित अंकित सरोज का हाईकोर्ट से जमानत होने के बाद जमानदारों के हैसियत का सत्यापन दो माह बीत जाने के बाद भी तहरीदार मछलीशहर की ओर से नहीं किया गया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने तहसीलदार मछलीशहर को नोटिस भेजी थी, जिसमें सात दिन के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करने और ऐसा नहीं करने पर दंडित करने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद तहरीलदार ने हैसियत सत्यापन रिपोर्ट कोर्ट में भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें