करंजाकला। स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों की श्रेणी सुधार परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। कुल 35 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा था। इसमें से सिर्फ 700 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी बाकी है। यह उत्तर पुस्तिकाएं भौतिक विज्ञान और पत्रकारिता विषय की है। उधर मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में होने के कारण पूर्वांचल विश्वविद्यालय अब रिजल्ट तैयार करने में भी जुट गया है। मूल्यांकन समन्वयक डॉ. हरिओम त्रिपाठी और उप समन्वयक डा. संदीप यादव ने बताया कि श्रेणी सुधार की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। सिर्फ भौतिक विज्ञान और पत्रकारिता की लगभग 700 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना बाकी है,जो शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। अब परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
आज से होगा बीए एलएलबी की मुख्य परीक्षा का मूल्यांकन
जौनपुर। मूल्यांकन प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि बीए एलएलबी की मुख्य परीक्षा का मूल्यांकन 22 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मूल्यांकन का कार्य मानक के अनुसार किया जाएगा।