अजय ने बुधवार की रात सरसैयद इंटर कॉलेज के पास ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब से बरामद दस्तावेजों से जीआरपी और शाहगंज पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी थी। गौरतलब है कि पिता की मौत के बाद बड़ा बेटा होने के कारण अजय घर की पूरी जिम्मेदारी संभालता था। उसका छोटा भाई विजय अभी कॉलेज में पढ़ता है।
अजय और रेखा ने करीब सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। मृतक दंपति को छह साल का बेटा है। परिजनों के मुताबिक, दोनों का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को राम घाट जौनपुर में एक साथ किया जाएगा।
शाहगंज कोतवाली के दारोगा आर डी यादव ने कहा कि उक्त युवक का शव सर सैयद इंटर कॉलेज के समीप रेलवे लाइन पर कटा हुआ मिला। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले पहचान पत्र पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।