फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पत्नी से मोबाइल पर चैटिंग के दौरान हुआ विवाद, पति ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 31 Dec 2021 04:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के मई गांव निवासी सौरभ उर्फ नितिन उपाध्याय (35) ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी से मोबाइल पर चैटिंग के दौरान हुए विवाद को इस खुदकुशी का कारण माना जा रहा है। 
विज्ञापन
फांसी लगाकर आत्महत्या की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मई गांव में एक स्वास्थ्यकर्मी ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि युवक ने रात में पत्नी से मोबाइल चैटिंग के दौरान हुए विवाद के बाद ऐसा खौफनाक कदम उठाया। घटना गुरुवार रात की है।

विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय का पुत्र सौरभ उर्फ नितिन उपाध्याय (35) नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पर स्वास्थ्यकर्मी के रूप में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करता था। गुरुवार सुबह ही सौरभ अपनी पत्नी वंदना को वाराणसी स्थित मायके में पहुंचा कर शाम को घर आया था।  

पत्नी ने ही दी थी परिजनों को सूचना
रात में पत्नी से मोबाइल पर चैटिंग के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति-पत्नी के बीच तनातनी इस कदर बढ़ी कि सौरभ ने खुद को खत्म करने की चेतावनी दे दी।  थोड़ी ही देर बाद बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। उधर, वंदना ने इस बात की सूचना सौरभ के साथियों और परिजनों को दी।  सौरभ के कई साथी आननफानन उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन

पढ़ेंः अखिलेश यादव के बयान पर जौनपुर में डिप्टी सीएम बोले- चोर की दाढ़ी में तिनक

विज्ञापन

कमरे के बाहर से आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में पिता राजेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख लोग सकते में आ गए। परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही पत्नी वंदना अपने परिजनों के साथ पहुंची। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें