फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी को लेकर हास्टल में तोड़फोड़, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह महाविद्यालय में सोमवार की रात छेड़खानी को लेकर मारपीट हो गई। इसकी शिकायत छात्रों ने रात में डीएम से की। मंगलवार की शाम जांच करने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पहुंचे। हास्टल के निरीक्षण के दौरान जली हुई सिरगेट और शराब की खाली बोतलें देखी। इसे लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

महाविद्यालय में नवंबर से चल रहे उत्तर प्रदेश कौशल योजना के अंतर्गत डाटा इंट्री के कोर्स के कुल 81 छात्र-छात्राएं कोर्स कर रहे हैं। कोर्स कर रही एक छात्रा ने सोमवार को प्राचार्य डा. रुबी राय से शिकायत की कि चार छात्रों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है, जिसकी जांच करने प्राचार्य और कर्मचारी हॉस्टल में गए। जहां उन्हें कई शराब की खाली बोतलें और सिगरेट का पैकेट मिला। छात्रों को फटकार लगाई तो छात्रों ने हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की और पीडि़ता के परिजनों से मारपीट भी की। इसके साथ ही शिकायत करने के लिए रात में ही जिलाधिकारी के आवास पर गए। इस पर मंगलवार की देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल मामले की जांच करने पहुंचे। दोनों हॉस्टल मेस और क्लास का निरीक्षण किया। छात्रा के बयान के लेने के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए संस्था की प्राचार्य को कहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि कुछ छात्रों ने पिटाई का आरोप लगाया था, जिसकी जांच की गई। हॉस्टल के पास शराब की खाली बोतल और सिगरेट भी मिला, जो कि शिक्षा संस्थान पर अशोभनीय है। छात्रा का भी प्रार्थना पत्र मिला है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें