फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता दिखाते हुए चुनाव में आगे आए मोदनवाल समाज के लोग

विज्ञापन
नवाब यूसुफ रोड स्थित एक लॉन में श्री कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल समाज द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समार? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज का शपथ ग्रहण और वर-वधू परिचय सम्मेलन रविवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नगर के उर्दू बाजार में हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. घनश्याम दास ने कहा कि एकजुटता दिखाते हुए भावी चुनाव में सभी स्वजातीय आगे आए और प्रत्याशियों को बढ़-चढ़कर जिताने का प्रयास करें। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि भविष्य में भी समाज के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खड़ा रहूंगा। इस दौरान नव कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसमें अध्यक्ष अमरनाथ बबलू हलवाई, महामंत्री विवेक मोदनवाल, अमित दया मोदनवाल, कोषाध्यक्ष रविशंकर मोदनवाल सहित सभी पदाधिकारीगण शामिल रहे। वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, आजमगढ़ सहित अन्य जिलों से आए स्वजातीय बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक-दूसरे से परिचय करते हुए अपने लड़के व लड़की को एक-दूसरे को दिखाएं। इसमें 40 से 45 लड़के-लड़कियों की शादी कार्यक्रम में तय हुए। स्वागत नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी ज्ञानचंद मोदनवाल ने किया। संचालन वरिष्ठ सलाहकार सुरेश शाही ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अनूप मोदनवाल, संतोष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ, अमित, रविशंकर प्रसाद, बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें