फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना महिलाओं के नहीं की जा सकती स्वस्थ समाज की परिकल्पना: शिवानी रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी अधिवक्ता संघ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को संघ सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह व प्रशांत उपाध्याय ने महिला अधिवक्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने कहा कि नारी का सम्मान करना चाहिए, नारी अपराजिता है। उसके बिना स्वस्थ समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। देश की उन्नति के लिए बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। लक्ष्मीबाई यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष मंजीत कौर एडवोकेट ने कहा कि आज भारत समेत कई राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं। महिलाओं को आज गर्व है कि वे अपना अधिकार खुद पाने में सक्षम है। वरिष्ठ अधिवक्ता मंजू शास्त्री ने कहा कि महिला अब अबला नहीं, सबला है। महिलाओं की न्याय, सेना, शिक्षा, विज्ञान आदि क्षेत्रों में बराबर की भागीदारी होनी चाहिए।
कार्यक्रम में बार अध्यक्ष समर बहादुर यादव, मंत्री भूपेश चंद्र रघुवंशी, पुष्पा श्रीवास्तव, शकुंतला शुक्ला, बीना श्रीवास्तव, अनिता तिवारी, मोनिका मिश्रा, सविता यादव, रीता सरोज, रूपा सिंह, रोली विश्वकर्मा, रागिनी पांडेय, साधना सिंह, मीरा सिंह, सरिता श्रीवास्तव, सुषमा यादव, तस्लीम बानो, प्रीति विश्वकर्मा, वैशाली गुप्ता, दीपमाला सेठ, गुणवंती शुक्ला, शिखा गौतम, दीपा साहू, आकांक्षा विश्वकर्मा, शमा परवीन, रंजीता शर्मा, संजू निषाद, प्रिया मिश्रा आदि महिला अधिवक्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें