फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.38 करोड़ लाख के घोटाले के आरोप में ग्वालियर पुलिस ने युवक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस ने राज कालेज और भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी के साथ किला-अस्पताल रोड स्थित एक घर में रविवार को छापा मारा। करीब तीन-चार घंटे की कार्रवाई के दौरान अपने साथ एक युवक को हिरासत में लेकर ग्वालियर रवाना हो गई। ग्वालियर पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी पर 1.38 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है। चर्चा है कि यह घोटाला उसने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा देकर वहां किया है। इसका मुकदमा वहां मुरार थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

ग्वालियर से पुलिस की एक विशेष टीम जनपद में आई। टीम ने भंडारी और राज कालेज चौकी इंचार्ज और कुछ सिपाहियों को लेकर किला से राज कालेज के बीच स्थित एक घर में छापेमारी की। टीम में शामिल लोगों का कहना था कि वर्ष 2018 में मेंहदी हसन रिजवी पुत्र नाजिर हुसैन ने 1 करोड़ 49 लाख रुपये का घोटाला किया है। मामला कोर्ट में गया। साथ ही विवेचना चल रही है लेकिन, वो मदद न करके फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मेंहदी हसन ने उस समय खुद को एनजीओ संचालक बताते हुए अमन ग्रुप ऑफ इंडिया का डायरेक्टर बताया था। करीब तीन घंटे तक घर में खोजबीन करते हुए पुलिस ने घर से दो लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को खोजने के लिए बेड के अंदर तक देखा लेकिन, उसने खुद को एक कमरे में बंद किया था। इस पर ग्वालियर पुलिस ने दरवाजा तक उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद एक आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया। चौकी इंजार्च राज कालेज शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि ग्वालियर की पुलिस आई थी। सुरक्षा मांगी थी, जिसपर वो भी कार्रवाई में सहयोग के लिए गए थे। 1.39 करोड़ के घोटाले के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें