तामीन को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पंडित राजमणि शर्मा को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। तामीन की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में बालक के मौत की पुष्टि है। घायलों की कोई सूचना नहीं है। चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।