फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी से मिलने बांग्लादेश से जौनपुर आई प्रेमिका, 15 दिनों से ठहरी युवक के घर; वो हो गया फरार

Thu, 18 Jan 2024 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

बांग्लादेश की रहने वाली एक युवती प्रेमी से मिलने के लिए जौनपुर आ गई। युवती के आने पर उसका प्रेमी फरार हो गया। युवती टूरिस्ट वीजा पर आई है। पुलिस भी गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
jaunpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की एक महिला अपने प्रेमी से मिलने मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के गरियांव गांव आ गई है। टूरिस्ट वीजा पर आई युवती 15 दिनों से प्रेमी के घर ठहरी है। जबकि प्रेमी फरार हो गया है। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस व जांच एजेंसियां महिला की सुरक्षा और अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर रही हैं। बांग्लादेश के मुंशीगंज जिले के लक्ष्मीपुर गांव की फातिमा अख्तर और गरियांव के अशफाक अहमद रोजी-रोजगार के लिए दुबई रहते थे। दो वर्ष पूर्व दोनों की दुबई में ही मुलाकात हुई थी।

फातिमा के अनुसार, वहां दोनों साथ रहने लगे। दोनों का निकाह भी हुआ है। कुछ महीने पहले दोनों अपने-अपने देश लौट गए थे। 15 दिन पहले फातिमा अपने प्रेमी अशफाक से मिलने के लिए छह माह का टूरिस्ट वीजा लेकर गरियांव आ गई। 
विज्ञापन


प्रेमी घर पर नहीं मिला तो रुककर इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष संजय वर्मा का कहना है कि बांग्लादेशी महिला के आने की जानकारी मिली है। वह वैध तरीके से अपने प्रेमी से मिलने आई है। उसके विषय में और पुख्ता जानकारी प्राप्त की जा रही है। वह पिछले 15 दिनों से प्रेमी के घर में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें