फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा खाकर मुंबई से पहुंची युवती, दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में धोखा खाई एक युवती मुंबई से दो दिन पहले थाने पहुंची। जहां आपबीती सुनाते हुए इंसाफ की गुहार मंगलवार की रात आठ बजे क्षेत्र के छिटकापुर गांव निवासी एक युवक पर प्यार में धोखा देने, शारीरिक संबंध बनाने और उसके बाद गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

युवती बिहार के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत परिहार थाना इलाके की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया है कि साल 2020 में उसकी मुलाकात मुंबई के गोरेगांव में छिटकापुर थाने के बदलापुर निवासी विशाल यादव उर्फ सोनू से एक स्टूडियो में हुई। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। युवती अपने परिवार को छोड़कर विशाल के साथ रहने लगी और दोनों ने मुंबई में ही एक मंदिर में शादी कर ली। युवती ने आरोप है कि विशाल शादी के बाद उसे लेकर छिटकापुर आ गया। 20 दिन रहने के बाद पुन: मुंबई ले गया। इस बीच युवती वर्ष 2020 में गर्भवती हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि विशाल ने तब उसका गर्भपात करा दिया। साल 2021 में फिर वो गर्भवती हुई। आरोप है कि इस बार भी विशाल ने जबरिया दवा देकर गर्भपात करा दिया। जिसे लेकर वो परेशान हो उठी। वो कोर्ट में शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो विशाल बार-बार शादी का वादा करता रहा और एक दिन उसे छोड़कर कहीं गायब हो गया। बार- बार फोन करने के बाद युवती का जब विशाल से बात नहीं हो पाई तो वह 18 अक्तूबर को बदलापुर थाने पहुंची। पुलिस ने विकास के परिवार को थाने बुलाया, जिन्होंने शादी से ही इनकार दिया। साथ ही यह भी बताया कि विशाल से उनकी बातचीत नहीं हो रही है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर विशाल कुमार यादव उर्फ सोनू के मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती बुधवार को बिहार चली गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी विशाल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें