डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को शाम कलेक्ट्रेट सभागार में लैपटॉप, स्मार्टफोन वितरण योजना के क्रियान्वयन के लिए बैठक हुई। इसमें डीएम ने बताया कि युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने के लिए शासनस्तर से टैबलेट, स्मार्ट फोन देने का निर्णय किया है। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से लैपटॉप के स्टोरेज के संबंध में भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने छात्रों का डाटा समय से फीड कराने का निर्देश भी दिया।
अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) रजनीश राय ने बताया कि लैपटॉप स्टोरेज के लिए तहसील केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूं, सदर में स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। स्ट्रांग रूप पर सीसीटीवी, गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश सभी एसडीएम को निर्देश भी निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि लैपटॉप वितरण के लिए प्रत्येक स्कूल में नोडल अफसर बनाए जाएंगे। लैपटॉप, स्मार्ट फोन पूर्णतया नि:शुल्क है। लाभार्थियों से कोई धनराशि नहीं ली जाएगी। उन्होंने नोडल अफसरों को निर्देश दिया कि लाभार्थी विद्यार्थियों डाटा हर हाल में समय से फीड कराएं। ताकि डाटा शासन को भेजा जा सके।