फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार पशु तस्कर 17 मवेशियों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने क्षेत्र के कोदहूं गांव के पास से बुधवार की रात पुलिस ने ट्रक पर लदे 17 संरक्षित पशुओं के साथ चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार की रात गश्त के दौरान हयोगियों उपनिरीक्षक गंगा सागर मिश्र, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह आदि के साथ कोदहूं पुलिया के पास वाहन चेकिंग शुरू कर किया गया। कुछ देर बाद एक ट्रक आया। जब पुलिस ने ट्रक को रुकने का संकेत दिया तो वाहन सवार तस्करों ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया।
पुलिस बल ने किसी तरह से वाहन पर सवार चारों पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। वाहन पर लदे पशुओं में तीन गाय, दो बछड़े, 7 भैंस तथा 5 पड़वा बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों में राहुल कुर्मी जबलपुर मध्य प्रदेश, रमाशंकर मिश्र निवासी प्रतापगढ़, सुशील कुमार कश्यप निवासी प्रतापगढ़ तथा धर्मेंद्र दुबे निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें