अहरपुर गांव में माइनर के पास बीते शनिवार को डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल व अन्य सामान छीनकर भाग जाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव निवासी कौशल कुमार एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय हैं। सात दिसंबर को वह अहरपुर जमुनियां गांव निवासी शुभम यादव के आनलाइन आर्डर पर दो मोबाइल देने गए थे। आरोप है कि फोन करने पर शुभम उसे इधर-उधर टहलाता रहा। बाद में उसने उक्त माइनर के पास बुलाया। बाइक खड़ी कर वह लघुशंका करने चले गए। तभी बाइक सवार दो युवक वहां आए और बाइक पर बंधा सामान लदा बैग खोलने लगे। वह शोर मचाते हुए उनकी तरफ भागे तो उक्त लोग उन्हें धक्का देकर पूरा बैग लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।