फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साढ़े चार लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आयुष्मान योजना के तहत पात्रों का चयन होने के बाद भी अभी तक लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों और शहरी क्षेत्र में कैंप लगाकर 10 जनवरी तक अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा गया है। अभी भी जिलेभर में साढ़े चार लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड का इंतजार है। इसके लिए 23 स्थानों पर शिविर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल तीन लाख 14 हजार 398 लोगों का चयन आयुष्मान योजना का तहत किया गया है। इनसे जुड़े परिवार के सदस्यों की संख्या करीब 13 लाख 34 हजार 398 है। विभाग की तरफ से अभी तक नौ लाख 47 हजार परिवारों का ही आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। करीब 4 लाख 50 हजार लोगों को अभी भी आयुष्मान कार्ड का इंतजार है।
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मंगलवार से शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान 10 जनवरी तक चलेगा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, सरकारी अस्पतालों, राशन की दुकानों और सरकारी कार्यालयों में कैंप लगाकर कार्ड बनाया जा रहा है। इस योजना के तहत पांच लाख तक का इलाज कराने की सुविधा दी गई है। इलाज के लिए जिले में सरकारी और निजी 30 अस्पतालों का चयन किया गया है। इन अस्पतालों में चयनित लाभार्थियों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि कार्ड बनाने के लिए शहर में 23 स्थानों पर कैंप लगाया गया है। जहां छूटे लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के इलाज पर अब तक 65 करोड़ खर्च हो चुके हैं।
शहर में 23 स्थानों पर लगाया कैंप :-
जौनपुर। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बृहस्पतिवार को शहर में 23 स्थानों पर कैंप लगाकर कार्ड बनाने का काम चल रहा है। शहर में 33 हजार लोगों को कार्ड बनाया जाना है। डीएम अनुज कुमार झा का निर्देश है कि कैंप लगाकर छूटे हुए लोगों का 10 जनवरी तक कार्ड बनाया जाए। शहरी इलाके में सभासदों को भी निर्देश दिया गया है कि आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें