पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के बेहद करीबी रहे यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव (92) का बुधवार को निधन हो गया। उनके शव का अंतिम संस्कार राम घाट पर किया गया। वहीं, उनके निधन की खबर सुनकर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी फोन कर शोक जताया।
पूर्वमंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव 17 अगस्त को लखनऊ से अपने मियांपुर स्थित आवास पर आए थे। उनके बेटे मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक वह बुधवार को लखनऊ जाने वाले थे लेकिन, सुबह साढ़े छह बजे के बाद उनका सोते समय ही निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। शाम को करीब पांच बजे राजकीय सम्मान के साथ रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे मनोज ने बताया कि पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव, नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी, नीरज शेखर, सिद्धार्थ नाथ सिंह, एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव आदि नेताओं ने फोन करके शोक जताया।