फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर मनबढ़ों ने किशोर को मारी गोली

Wed, 05 May 2021 11:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
युवक को घेर कर मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर में मंदिर के पास दो युवकों को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर मनबढ़ों ने किशोर को गोली मार दी। पैर में गोली लगते ही किशोर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो मनबढ़ फरार हो गए। घायल किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति का १६ वर्षीय पुत्र बुधवार को दोपहर में घर से दूर मंदिर गया था। जहां बगीचे में गांव के ही दो युवकों को उसने एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। घायल का कहना है कि पहले दोनों उसके पास आए और उसके सिर पर तमंचा सटाकर धमकाते हुए कहा कि अगर उसने किसी के सामने जुबान खोली तो जान से मार देंगे। उसने यह बात किसी से भी न बताने का भरोसा दिया, फिर भी जाते जाते एक ने तमंचे से फायर कर दिया और गोली उसके पैर में लग गई। गोली लगते ही किशोर जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। शोर सुनकर आस पास के लोग जुटे तो मनबढ़ फरार हो चुके थे।

घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर जुट गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव ने सभी को समझा बुझाकर वापस घर भेजा। थानाध्यक्ष बक्शा वशिष्ठ यादव का कहना है कि घायल किशोर के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें