फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आज शुरू होगा आक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला अस्पताल में अब ऑक्सीजन के लिए मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। बुधवार को प्लांट से जुडे़ इंजीनियर ने निरीक्षण किया। प्लांट चालू होने की औपचारिक घोषणा बृहस्पतिवार को जाएगी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आए इंजीनियर ने जिला चिकित्सालय में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को प्लांट चालू होने की उम्मीद है। दो से तीन दिन में जिला अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति होने लगेगी। प्लांट चालू करने की इंजीनियर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए प्लांट को शीघ्र चालू करने की तैयारी चल रही है। सीएमएस डा. एके शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे प्लांट काम करना शुरू कर देगा। इस प्लांट से प्रतिदिन लगभग 25 सौ लीटर ऑक्सीजन तैयार होगा। ऑक्सीजन प्लांट चालू होने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। कोविड मरीजों के लिए यह राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें