फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः सिकरारा बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की बाल-बाल बची जान, लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा

Thu, 19 Aug 2021 11:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

युवक द्वारा शोर मचाने पर बाजार वासियों ने हमलावर बदमाश को दौड़ा कर असलहा सहित दबोच लिया। वहीं उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया।  
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के सिकरारा बाजार में बृहस्पतिवार सुबह गोली चलने की घटना से सनसनी मच गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे  बाइक सवार बदमाशों ने बाजार निवासी रविंद्र  गौड़ (25) पर तमंचे से फायर कर दिया। बदमाशों ने तीन बार गोली चलाई लेकिन रविंद्र को एक भी गोली नहीं लगी।  शोर मचाने पर बाजार वासियों ने बदमाश को दौड़ा कर असलहा सहित दबोच लिया। वहीं उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसओ सिकरारा सैयद हसेन मुंतजर ने बदमाश और रविंद्र को हिरासत में लिया। थाने में दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसओ ने बताया कि गोली चलाने का आरोपी शेरू यादव सतलपुर गांव का निवासी है। जल्द ही उसका दूसरा साथी भी पकड़ा जाएगा। गोलीबारी की घटना से बाजार में सनसनी मच गई। स्थानीय निवासी दहशत में हैं। घटना का कारण साफ नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें