फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: गैस चूल्हा जलाते ही आग भड़की, सिलिंडर फटने से कमरा ढहा, महिलाओं-बच्चे समेत तीन घायल

Mon, 06 Mar 2023 09:36 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर

सार

यूपी के जौनपुर में सोमवार अलसुबह गैस सिलिंडर फटने के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। धमाके के बाद मकान ढह गया। मलबे में दबने से महिलाओं-बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
मलबे में दबी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर में सोमवार अलसुबह गैस सिलिंडर फटने के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। धमाके के बाद मकान ढह गया। मलबे में दबने से महिलाओं-बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हादसा तब हुआ जब दूध गर्म करने के लिए गैस चूल्हे को जलाया जा रहा था।

विज्ञापन


घटना  नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव की है। बताया जाता है कि गैस में रिसाव की जानकारी से अंजान घर की महिला ने गैस जलाने का प्रयास किया। गैस जलने की जगह सिलेंडर में आग पकड़ लिया। महिला जान बचाकर भागी और शोर मचाने लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता  सिलिंडर धमाके के साथ फट गया।

धमाके के साथ ही कमरा ढह गया। कमरे में सो रहे चार लोग राधिका (48), पारस सोनकर( 27),कविता (23),कार्तिक (1) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में पूरी गृहस्थी भी बर्बाद हो गई। धमाके की आवाज सुनकर सो रहे आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मलबे में से लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां से सभी को वाराणसी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें