करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति एवं विद्या परिषद की ऑनलाइन बैठक शनिवार की गई। जिसमें गोल्ड मेडल सूची को लेकर चर्चा की गई और आपत्तियों पर विचार विमर्श किया गया। इसमें यह तय हो गया कि जो सूची बनी है, वह फाइनल है।
बीटेक के तीन ब्रांचों में लेटरल को लेकर जो आपत्तियां थीं, वह रद्द कर दी गईं। कहा गया कि जो भी गाइडलाइन है, उसी के अनुसार मेडल दिया जा रहा है। हालांकि आपत्ति में एमएससी जूलॉजी विषय में 927- 927 समान अंक पाने वाले संध्या मौर्य व विनीता सिंह पटेल का नाम शामिल किया गया। जबकि पूर्व सूची मे शमिल 2 छात्रों का अंक कम पाया गया उनकी दावेदारी रद्द की गई। इसके बाद विद्या परिषद की ऑनलाइन बैठक में भी इसी एजेंडे को रखा गया। इसमें यह तय हुआ कि दीक्षांत समारोह पर राज्यपाल और मुख्य अतिथि के समक्ष कुल 65 लोगों को मेडल प्रदान किया जाएगा। जिसमें यूजी में 18, पीजी में 48 को मेडल दिया जायेगा, जो विगत वर्ष 2020 के मेडिकल पाठ्यक्रम से जुड़े थे, उन्हें शेष छह को बाद में मेडल विश्वविद्यालय से प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य अतिथि को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। जबकि रसायन विज्ञान में एक डीएससी की डिग्री प्रदान की जाएगी, पीएचडी में 96 शोधार्थी को उपाधि प्रदान किया जाएगा। परीक्षा समिति एवं विद्या परिषद की बैठक में कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ,वित्त अधिकारी संजय राय, प्रो,बीबी तिवारी, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो मानस पांडे,प्रो वीडी शर्मा ,प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो अविनाश पार्थिडेकर, डॉ संजीव गंगवार, डॉ सौरभ पाल ,डॉ नूपुर ,डॉ कमलेश पाल ,डा समर बहादुर सिंह, डॉ विजय सिंह, डॉ असद अहमद, डॉ विरेंद्र सिंह, डॉ आनंद सिंह मौजूद रहे।