फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की तौल नहीं होने पर किसानों ने समिति पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। क्षेत्र के अरसिया साधन सहकारी समिति सुईथाकला पर धान खरीद नहीं किए जाने से नाराज किसानों ने साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि व्यापारी गांव के किसानों से अपने पौने दाम पर खरीद कर धान को लाकर साधन सहकारी समिति अरसिया पर बेच रहे हैं। जब कोई किसान समिति पर धान बेचने जा रहा है तो उसे कोई ना कोई बहाना बताकर वापस करा दिया जा रहा है। समिति से बार-बार लौट जाने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को दोपहर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। शासन एवं जिला प्रशासन से मांग की कि उक्त मामले की जांच करा कर किसानों का धान खरीद करने का निर्देश समित पर दिया जाए। इससे किसानों कि धान खरीद हो सके। इस दौरान के भीम सिंह, पवन दूबे, दिनेश दूबे, संदीप सिंह, राजेश सिंह, रतनलाल गुप्ता, अब्दुल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें