फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के नई सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रामतीरथ यादव के नेतृत्व में सोमवार को क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नई सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर यूनियन के तहसील अध्यक्ष रामतीरथ यादव के नेतृत्व में किसानों की धान खरीद न होने पर किसानों के साथ प्रदर्शन करते हुए क्रय केंद्र के प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाया। किसान उदय प्रकाश सिंह, अधिवक्ता लव-कुश मौर्या, संदीप यादव शेखवलिया, राधेश्याम प्रजापति दिपाईपुर, इंद्रजीत सिंह, हनुमान बिंद निवासी कोतरहां आदि ने बताया कि वह लोग मंडी समिति क्रय केंद्र पर कई दिनों से अपना धान बेचने के लिए पडे हुए हैं। लेकिन क्रय केंद्र पर उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। धान खरीद मनमाने ढंग से केंद्र प्रभारी द्वारा कराया जा रहा है। किसानों का आक्रोश देखकर केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके से फरार हो गए। फिलहाल किसान नेता रामतीरथ यादव ने मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को दी। एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें