फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक की अनदेखी कर सड़क का निर्माण कराने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाबाजार। महराजगंज क्षेत्र के सेनपुर कला नहर से चारों ग्रामसभा तक करीब साढे़ तीन किमी पिच सड़क की मरम्मत एक सप्ताह पहले शुरू हुई। आनन-फानन में सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर सामग्री के साथ मजदूर और रोलर आदि सब लेकर चले गए। सोमवार सुबह गिट्टी डामर मिक्सिंग करने वाले मौजूद दोनों मशीनों को भी जब ठेकेदार ले जाने की कोशिश की तो गांव के लोग एकजुट होकर हंगामा खड़ा कर दिए। मशीन ले जाने से मना रोक दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक निधि की लाखों रुपये का चूना विभाग की मिलीभगत से ठेकेदार लगा रहा है। प्रधान स्वामीनाथ सरोज पूर्व प्रधान जयनारायण दुबे, सतोष कुमार मिश्रा का आरोप है कि सड़क मरम्मत में भारी धांधली की जा रही है। गिट्टी पर बिछाई गई डामर गिट्टी को हाथ से उठाया जा सकता है। सड़क की घास तक दिखाई दे रही है। जिसे झाडू से गिट्टियां बटोर कर इकट्ठा की जा सकती है। रंकजरूद्र मिश्रा की अगुवाई में ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन करते हुए सड़क की अतिशीध्र फिर से मरम्मत कराने और ठेकेदार व जेई पर कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजेश, अशोक, सुदर्शन, दयाराम, भोले मिश्रा आदि मौजूद रहे। इस सम्बन्ध में पीडब्लूडी के जेई मन्नालाल का कहना है कि सामग्री कम पड़ गई थी। जिस कारण मजदूर चले गए। शीघ्र दो दिन के ही भीतर अधूरा कार्य पूरा कराया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें