जौनपुर। विकास खंड रामपुर के ग्राम पंचायत धनंजयपुर में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने विभिन्न विभागों के की संचालित योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। मतदाता सूची के सर्वे का कार्य सही ढंग से नहीं किए जाने पर एईआरओ एवं बीएलओ को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिया।
उन्होंने पंचायत सहायक को निर्देशित किया कि धान क्रय के संबंध में रजिस्ट्रेशन पंचायत भवन में ही कर दें जिससे किसानों को कहीं और जाना न पड़े। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि गांव में बना सामुदायिक शौचालय खुलता नहीं है, केयरटेकर जिलाधिकारी के सामने शौचालय खुलने का समय भी नहीं बता पाई। इस पर उन्होंने केयरटेकर को हटाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से गांवों में बिजली कितनी देर रहती है इसकी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि 16 घंटे बिजली मिल रही है। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन का संपर्क मार्ग बनाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा रंजना एवं ज्योति की गोद भरायी एवं आश्रेया पटेल, निशिका का अन्नप्रासन कराया। इस मौके पर एसडीएम मड़ियाहूं कुणाल गौरव, डीडीओ वीके यादव, बीएसए डाॅ.गोरखनाथ पटेल, डीएसओ संतोष विक्रम शाही आदि उपस्थित रहे।