फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में एनकाउंटर: पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 12 Oct 2023 03:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी बुधवार को रात करीब 11:50 बजे पुलिस टीम के साथ पुलिस चौकी सतहरिया के पास रात गश्त कर रहे थे वही पर बदलापुर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय, मछलीशहर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह सरकारी वाहन से आ गए।
विज्ञापन
जौनपुर में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर व बदलापुर की संयुक्त पुलिस टीम ने मधुपुर-बीकासराय मार्ग पर बुधवार की रात बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह पकड़ा गया, जबकि चार भागने में सफल रहे। उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस, बाइक व नकदी बरामद की गई।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी बुधवार को रात करीब 11:50 बजे पुलिस टीम के साथ पुलिस चौकी सतहरिया के पास रात गश्त कर रहे थे वही पर बदलापुर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय, मछलीशहर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह सरकारी वाहन से आ गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मधुपुर-बीकासराय पहुंच गई, थोड़ी देर बाद मधुपुर की तरफ से दो बाइक आती दिखाई पड़ी जिसे रोकने का प्रयास किया। दोनों बाइक पर बैठे हुए व्यक्तियों ने पुलिस बल पर फायर किया। एक गोली थानाध्यक्ष मछलीशहर के बुलेटप्रूफ जैकेट पर बाए सीने पर लगी व एक गोली थानाध्यक्ष मुंगराबादशापुर के दाहिने कान के पास से निकल गई। बदमाश भागने लगे तभी पीछे चल रही बाइक फिसलकर गिर गई। बाइक का चालक असलहा निकालकर पुलिस के ऊपर फायर करने लगा। एक गोली प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के पहने हुए बुलेटप्रूफ जैकेट के अगले हिस्से में पेट के करीब लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में अपनी-अपनी सर्विस पिस्टल से बदमाश की तरफ एक-एक राउंड फायर किया। पुलिस ने पास जाकर देखा तो बाइक के साथ एक बदमाश गिरा पड़ा कराह रहा था। जिसके दाहिने हाथ में एक पिस्टल पड़ी हुई थी। बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति व दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठे तीनों व्यक्ति अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल हो गए। बदमाश प्रभाकर सिंह उर्फ आशू(32) निवासी चमरुपुर नंदवत थाना फूलपुर प्रयागराज का है। 
इस बाबत एसओ राजाराम द्विवेदी ने बताया कि इसके खिलाफ दर्जनों हत्या के प्रयास, चोरी, लूट व अन्य मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी मुंगराबादशाहपुर भेजा गया, जहां चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें