फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के नीचे लटकते तार दे रहे दुर्घटना को दावत

Fri, 25 Mar 2016 06:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शहर के रूहट्टा-परमानतपुर मोहल्ले वाली गली में लटकता बिजली का तार।
विज्ञापन
 विभाग की लापरवाही के कारण अभी भी  मुहल्लों में बिजली के नंगे तारों का जाल बिछा हुआ है। नीचे लटकते  बिजली के तार हर समय दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। जिससे मुहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुहल्लेवासी बिजली का तार ठीक करने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की। बावजूद इसके अभी तक विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे मुहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के रुहट्टा, परमानतपुर, ईशापुर, अहमदखां मंडी आदि  मुहल्लों में अभी भी बिजली के नंगे तार दौड़े हुए हैं। इस दौरान मुहल्लों में बिजली के पोलों पर नंगे तारों का जाल बना हुआ है। जिससे आए दिन फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। वहीं बिजली के लटकते नंगे तार हर समय दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

हालत यह है कि मुहल्लेवासी उक्त तार को बचाकर आवागमन सहित आदि कार्य कर रहे हैं। उनको हर समय दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एसके टनोरिया ने बताया कि मुहल्लों में बिजली के नंगे तारों की बजाय एरियल बंच कंडक्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है। क्रमश: मुहल्लों का चयन कर उसमें एबीसी लगाने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी मुहल्लों में एबीसी लगाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें