फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौका विहार का उठाया लुत्फ

Thu, 24 Mar 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
होली पर रंग खेलने के बाद गोमती नदी में नौका विहार करने जाते लोग।
विज्ञापन
होली के दिन बच्चों ने एक दूसरे को रंग और अबीर गुलाल लगाने के बाद शाम को नौका विहार का भी लुत्फ उठाया। शाम को गोमती नदी के हनुमान घाट, गोपी घाट, गूलर घाट से लेकर बलुआ घाट तक नदी में मेले जैसा दृश्य रहा। लोगों ने नदी में स्नान कर रंग छुड़ाया फिर नौका विहार किया। देर शाम तक यहां नदीं में दर्जनों की संख्या में नावों पर बैठ कर लोग शैर सपाटा करते रहे।
विज्ञापन


जितने लोग नदी में नाव पर शैर कर रहे थे उससे कहीं अधिक संख्या में लोग नदी के दोनों छोर मौत मस्ती करते रहे। इस मौके पर नाविकों ने भी खूब  कमाई की। उधर,  मां शीतला देवी रंग मंच की ओर से गुरुवार को मां शीतला धाम चौकियां में होली बारात निकाली। बारात मां के धाम से प्रारंभ होकर गांव का भ्रमण करते हुए सुरजघाट पर आकर समाप्त हो गई।

इस दौरान बाराती जोगिरा गाते हुए चल रहे थे। अध्यक्ष रतन गिरी ने बताया कि हर वर्ष होली के दिन मां शीतला धाम से होली बारात निकली जाती है, सूरजघाट पहुंचकर समाप्त होता है। इस दौरान रास्ते में खड़े पुरुष व महिला  बारातियों पर रंग डालने के साथ ही उनका स्वागत करती हैं। होली बारात में अमित माली, विनय गिरी, बृजेश माली, सोनू माली, रामजनक माली, गोरख माली, प्रधान राधा रमण तिवारी व एसके सिंह आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें