फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भटहर गांव में एक महीने में आठ चोरियां, लोगोंं में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। भटहर गांव में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय का माहौल है। बीते एक महीने में इस गांव में सात चोरियां हो चुकी हैं। शुक्रवार की देर रात भी चोरों ने एक और मकान का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण, कपड़े सहित दो लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। अब तक किसी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी । इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। वहीं पुलिस का दावा है कि सभी मामले की जांच ही हो रही है।
विज्ञापन


मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने बाल मोहन मौर्य के मकान का ताला तोड़कर दो लाख से ज्यादा का सामान पार कर दिया। पुलिस के मुताबिक बाल मोहन मौर्य किसी काम से लखनऊ गए थे। घर पर महिलाएं और बच्चे ही थे। बाल मोहन मौर्य की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि चोर अटैची, आलमारी, पेटी तोड़कर दो सोने की चेन, मांग टीका, सोने की करधन, चांदी के छागल, पायल दो जोड़ी सोने की अगूंठी कपड़े और 2000 नकद उठा ले गए। भटहर गांव के लोगों का कहना है कि बीते एक महीने में चोरी की सात घटनाएं हो गईं हैं। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई खास कार्रवाई अभी तक देखने को नहीं मिली है। पुलिस हर मामले की जांच ही कर रही है। वहीं, प्रभारी देवानंद रजक का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।



-
17 जनवरी को हुई थी पहली चोरी
भटहर गांव में पहली चोरी 17 जनवरी को ओम प्रकाश गुप्ता की किराना की दुकान में हुई। इनके यहां से दो लाख रुपये का सामान गायब था। दूसरी चोरी नन्हें सिंह के मकान में 9 फरवरी को हुई। इनके यहां 10 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। अगले ही दिन 10 फरवरी को जीत लाल मौर्य के मकान में दो लाख रुपये की चोरी हई। 13 फरवरी को शेष धर तिवारी के घर से एक लाख की चोरी हुई। 15 फरवरी को गुलाब उमर वैश्य के घर 60 हजार रुपये की चोरी, 20 फरवरी को लोदी मौर्या के घर तीन लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए और सातवीं चोरी 6 लाख रुपये की फारुख के घर हुई। आठवीं चोरी शनिवार को की गई।
विज्ञापन

रेकी कर पता करते हैं कि घर में कोई नहीं है
बीते एक महीने से लगातार हो रही चोरी से गांव के लोग डरे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिसके घर चोरी होनी होती है, उसके घर के बारे में चोरों को पहले से पता होता है कि कोई घर में नहीं है। गांव वालों ने क्षेत्र के ही किसी व्यक्ति पर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है। पुलिस की कार्यप्रणाली से सभी निराश हैं।
विज्ञापन

पुलिस की टीम लगी हुई है। मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। बहुत जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - गजेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी, मछलीशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें