फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: खुदा के सजदे में झुके शीश, जौनपुर में गांव से लेकर शहर तक हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद

Thu, 11 Apr 2024 01:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जौनपुर जिले में ईद की धूम देखने को मिल रही है। सुबह ईद की नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक- दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद सेवईयां खाने खिलाने का सिलसिला शुरू हुआ। 
विज्ञापन
Eid 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई जा रही है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। गुरुवार को हुई ईद की नमाज के पूर्व नाजिम मौलाना शाकिब ने देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ की। इस दौरान इबादतगाहों में भारी भीड़ नमाज के लिए उमड़ पड़ी थी। जहां नगर व क्षेत्र के हर इलाके के लोग जामा मस्जिद में पहुंचे। 

विज्ञापन




ईद मिलन के साथ ही एक माह से चला आ रहा रमजान का त्योहार भी पूरा हुआ। जिले की अटाला मस्जिद, मदरसा बदरुल इस्लाम (जामा मस्जिद) समेत सभी मस्जिदों में लोगों ने नमाज़ पढ़ी और अमन चैन की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मस्जिदों के इर्द गिर्द पुलिस तैनात रही। सभी जगहों पर थानाध्यक्षों के साथ- साथ क्षेत्राधिकारी भी भ्रमण करते रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें