फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि की मुख्य परीक्षाएं शुरू, महाविद्यालयों में बढ़ी चहल पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा केंद्रों के गेट पर छात्रों के मास्क आदि की जांच की गई। गेट पर भीड़ लगाने की बजाय छात्रों को एक-एक कर महाविद्यालय परिसर में जाने की अनुमति दी गई। पहले दिन बीए भाग दो और तीन के संस्कृत, अरबी व फारसी विषय और बीए व बीएससी द्वितीय और तृतीय के सैन्य विज्ञान तथा पत्रकारिता विषय की परीक्षाएं कराई गईं।
विज्ञापन

विवि की परीक्षा के लिए पांच जिलों के 681 केंद्रों पर 3.99 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षाएं तीन पाली में सुबह 7.30 से 9 बजे, सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे और अपराह्न तीन से 4.30 बजे तक कराई जा रही हैं। राजा श्रीकृष्ण पीजी कालेज केंद्र पर परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती गई। प्राचार्य डा. अखिलेश्वर शुक्ल के नेतृत्व में कई चक्र में परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जा रहा है। परीक्षा के दौरान सभी छात्रों को मास्क और सैनिटाइजर के साथ आने का निर्देश दिया गया। इसी तरह टीडी कालेज, मोहम्मद पीजी कालेज, शिया कालेज, पीजी कालेज मडियाहूं, सल्तनत बहादुर पीजी कालेज, राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज समेत अन्य केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके शुरू हुईं। परीक्षा के लिए जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और प्रयागराज में केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें