स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अरंद गांव में रविवार की शाम बाइक की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बाइक सवार गाड़ी समेत फरार हो गया।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अरंद गांव निवासी यहिया मिर्जा का सात वर्षीय पुत्र अयान रविवार की शाम करीब सात बजे घर के पास खेल रहा था। उसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल बालक को राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।