फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. क्षेम ने हिंदी को दी नई दिशा

Thu, 03 Sep 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम की पुण्यतिथि बुधवार को पत्रकार भवन में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारस यादव और विशिष्ट अतिथि पूविवि के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल रहे।
विज्ञापन

 
   लोगों ने डा. क्षेम के चित्र पर श्रद्धासुन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कैबिनेट मंत्री पारस यादव ने कहाकि  श्रीपालसिंह ने हिंदी साहित्य को नई दिशा दी। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहाकि विश्वविद्यालय का कुलगीत लिखकर डा. क्षेम

अमर हो गए। नगरपालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहाकि शहर के बीच अगर जगह खाली मिली तो उनके नाम पर पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। कैलाश नाथ और हिंदी साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए रामआश्रय मिश्र को सम्मानित किया
विज्ञापन


गया। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह, पूविवि के डीन डा. मानस पांडेय, डा. मनोज मिश्र, डा. पीसी विश्वकर्मा, डा. पीपी दूबे, रामकृष्ण त्रिपाठी, विरेंद्र सिंह परिहार, शशांक देव सिंह,  शशि मोहन सिंह, फूल चंद्र भारतीय, फिरोज जौनपुरी, कैलाश सिंह, सभाजीत प्रखर , राजेश मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें