फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Crime: फब्तियां कसने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, तीन बाइक सीज व सात युवक गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 06:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला ब्यूरो, धर्मापुर।

सार

जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव में एक कॉलेज है। कालेज आने जाने वालों छात्राओ पर मनचले युवकों द्वारा आये दिन फब्तियां कसी जाती थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की शाम को जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास छात्राओ पर फब्तियां कसने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सात आरोपियों को  तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाइकों को थाने लाकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव में एक कॉलेज है। कालेज आने जाने वालों छात्राओ पर मनचले युवकों द्वारा आये दिन फब्तियां कसी जाती थी। सोमवार को कालेज की छुट्टी होने के बाद कुछ युवकों ने छात्राओ पर अश्लीलता भरी फब्तियां कसी। 

इसकी जानकारी छात्राओं के परिजनों को हुई। इसी बात पर देर शाम को दोनो पक्षों के युवक आमने सामने आ गए। थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव, उप निरीक्षक सजंय कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जफराबाद जयप्रकाश यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक आएदिन छात्राओं पर कमेंट करते थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें