जफराबाद। नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक में लगभग सात करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत हुए। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन उम्मे रहिला ने किया।
सभासद रविकांत मोदनवाल, सुलाबी देवी ने अपने वार्ड में जलनिकासी की समस्या को उठाया। दिलशाद,सिद्दीका बानो ने वार्ड में दवा का छिड़काव लगातार करवाने की मांग किया। इसके अलावा अन्य सभासदों ने भी अपने अपने वार्ड की समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव दिया। चेयरमैन उम्मे रहिला ने कहा कि हिसार कोट वार्ड से सैय्यदहास वार्ड में होते हुए दरीबा वार्ड तक जलनिकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। शासन से बजट मिलते ही वरीयता के आधार पर यह कार्य किया जाएगा। इसके अलावा सभासदों के प्रस्ताव को भी बजट के अनुसार पूरा करवाने का काम होगा। ईओ विजय कुमार सिंह ने कहा विकास कार्यों के लिए जो प्रस्ताव आए हैं। उसके लिए शासन को बजट बनाकर भेजा जाएगा। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, जगतनारायण, ओवैस खान, सतेंद्र तिवारी, विनोद प्रजापति, समा परवीन, हीरामनी, दिलशाद, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।