फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भवन-टेबल, कुर्सी है फिर भी कूड़े के ढेर पर बैठकर बच्चों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के बड़ागांव स्थिति प्राथमिक विद्यालय परिसर में बिखरे कूड़े पर बैठकर पढ़ते बच्चों का एक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि परीक्षा में नकल न हो इसलिए प्रधानाचार्य ने बच्चों को बाहर जाकर परीक्षा देने को कहा। सवाल यह उठता है कि नकल रोकने के लिए बच्चों को कूड़े पर बैठाने की क्यों मजबूरी हुई। जबकि स्कूल का अपना भवन-टेबल, कुर्सी, टाट आदि की व्यवस्थाएं हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय में बच्चों के बैठने उठने व पढ़ने आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं हैं। इसके बाद भी बच्चों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। किसी ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो से पता चला कि बड़ागांव स्थिति प्राथमिक विद्यालय परिसर में कूड़े का ढेर लगा है। पेड़ की पत्तियां झड़कर नीचे गिरी हैं बच्चे बिखरे कूड़े के बीच परीक्षा दे रहे हैं। प्रधानाध्यापक राम यश विश्वकर्मा ने बताया की परीक्षा में नकल न हो पाए इसलिए बच्चों को बाहर जाने के लिए कहा गया। बच्चे खुद जमीन पर बैठ गए। विद्यालय की सफाई नहीं होने पर कहा कि मनरेगा में तैनात सफाईकर्मी सप्ताह या पंद्रह दिन पर विद्यालय में आता है। साफ-सफाई कर कूडे़ का ढेर लगाकर चला जाता है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से कई बार की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर सफाईकर्मी आकर अभद्र व्यवहार भी करता है। एक सप्ताह से सफाईकर्मी विद्यालय नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें