फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजे पैसेंजर ट्रेन को लेकर जरौना स्टेशन पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मीरगंज के जंघई रेलवे स्टेशन पर एजे पैसेंजर चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते जज सिंह अन्ना। संव - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के जरौना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने एजे पैसेंजर ट्रेन बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्टेशन पर यात्रियों के साथ हंगामा किया। रेल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

कोरोना संकट के दौरान रेल विभाग ने ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। बाद में धीरे-धीरे रेलवे ने कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। किन्तु पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा। जिससे प्राइवेट वाहनों द्वारा यात्रियों के जेब पर डाका डाला जा रहा है। जरौना रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने कहा कि प्रयागराज संगम से जौनपुर आने जाने वाली ट्रेन बंद होने से जनता को यात्रा करने में काफी समस्या उठानी पड़ रही है। इसी मांग को लेकर जरौना रेलवे स्टेशन पर जज सिंह अन्ना ने यात्रियों के साथ प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें