फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर दो पक्ष भिड़े की तोडफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। कस्बे में रैली निकालने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने कार्यालय के पास बज रहे डीजे का तोड़फोड़ किया और कार्यालय का झंडा फाड़ कर तीन भाजपा समर्थकों की पिटाई की।
विज्ञापन

शनिवार को सुभासपा प्रत्याशी जगदीश नारायण राय के समर्थकों ने गौराबादशाहपुर में पैदल जुलूस निकाला था। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यालय के पास डीजे बज रहा था तभी सुभासपा के समर्थकों ने भाजपा कार्यालय का झंडा उखाड़ दिया और डीजे तोड़कर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसमें गुड्डू सोनकर (43) उनके भतीजे प्रशांत (20) और मोनू प्रजापति को चोट आई। जैसे ही इस बात की जानकारी हुई काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव और चौकी इंचार्ज आशीष कुमार पांडेय पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत करवाया गुड्डू सोनकर ने दो नामजद और दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें