जौनपुर में टीडी कॉलेज मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित काशी क्षेत्र के सम्मेलन में उपस्थित लोग
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में रक्षा मंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्ना पाकिस्तान के जनक होंगे, भारत के कभी नहीं। समाज को टुकड़े-टुकड़े में बांटकर क्या करना चाहते हैं। अब तक जाति, धर्म और पंथ के नाम बांटने का काम किया गया। लेकिन, हम पूरे समाज को लेकर चलने वाले लोग हैं।
इसी सोच के साथ काम करने से ही देश सशक्त भारत बन सकता है। उन्होंने कहा कि अगर समाज को हिंदू-मुस्लिम और जाति में बैठकर राजनीति करनी होगी तो ऐसी सत्ता से दूर रहना पसंद करेंगे।
रक्षा मंत्री ने कहा कि हम किसानों के प्रति संवेदनशील हैं। उनके राज में (विपक्षी दल) किसानों पर गोलियां चलवाई गई। तीनों कृषि कानूनों को इसीलिए वापस ले लिया, क्योंकि हमारी सरकार उन पर कभी लाठी और गोली नहीं चला सकती है। हमारी सरकार का सिर अन्नदाताओं के लिए हमेशा झुका हुआ है।