फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री बोले- मुंबई के आतंकी हमले में कांग्रेस ने पाकिस्तान पर नहीं की कार्रवाई, मोदी सरकार ने आतंकवादियों पर लगाई लगाम

Sat, 27 Nov 2021 05:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

काशी क्षेत्र प्रभारी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जौनपुर जिला पहुंचे थे। जहां वह भाजपा के काशी क्षेत्र बूध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकार निशाना था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
बूथ सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे। उस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जानें गई थीं। लेकिन कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान पर जरूरी कार्रवाई करना समझा।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं यह खुद नहीं कह रहा हूं, ये बातें खुद कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने कही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में लिखा है कि कांग्रेस सरकार को उस समय जो कार्रवाई पाकिस्तान करनी नहीं चाहिए थी, वह नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आई है, तब से आतंकियों पर कार्रवाई करने का काम किया जा रहा है।

बूथ कार्यकर्ताओं की तारीफ की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ता पार्टी के लिए उतनी ही अहमियत होती हैं, जितनी कि सेना के लिए एक जवान की होती है। भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सेना मजबूत हुई है। वैसे ही कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा देश की सबसे मजबूत पार्टी बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अपने घोषणापत्र के सारे वादे पूरी करती है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर बनवाने, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया था। पीएम मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनते ही चुटकी में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया। साथ ही प्रदेश की धरती पर भव्य राम मंदिर बन रहा है।

पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को फायदा हुआ है। भारत जो भी बोलता है, दुनिया उसको गंभीरता के साथ सुनती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत को लोग कमजोर समझते थे, लेकिन यह भी हमने करके दिखा दिया कि यह देश कमजोर नहीं रहा है बल्कि दुनिया का ताकतवर देश बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें