जौनपुर जिले के पूराबघेला गांव में पेड़ से गमछे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला सर्राफ व्यवसायी का शव मिला। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह है मामला
क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार निवासी अनिल सोनी के बड़े पुत्र अनुराग सोनी (25) घर से भोजन आदि करके अपनी बाइक से क्षेत्र में तगादा व ऑर्डर पर सामान देने के लिए निकला था। कुछ देर बाद ही किसी ने उसका शव पेड़ से लटकता देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्त शव को कब्जे लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटे।