फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्रकार के सवाल पर भड़के मंत्री गिरीशचंद्र यादव, कहा- दो कौड़ी के आदमी ठीक कर दूंगा

Wed, 04 Sep 2024 03:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकार के एक सवाल पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव भड़क गए। इस दौरान काफी देर तक बहस हुई। मंत्री ने कहा कि दो कौड़ी के आदमी ठीक कर दूंगा। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री और पत्रकार में नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के महा सदस्यता अभियान के संबंध में बुधवार को नगर के एक हॉल में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की पत्रकार वार्ता आयोजित थी। इस दौरान विकास कार्यों के सवाल पर मंत्री गिरीशचंद्र यादव भड़क उठे। 

विज्ञापन


इस दौरान एक चैनल के पत्रकार राजकुमार सिंह ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट और शीतला चौकियां धाम सुंदरीकरण समेत विकास कार्यो पर जब सवाल किया तो राज्यमंत्री आग बबूला हो गए। बात बढ़ी तो उन्होंने पत्रकार को कहा कि ठीक कर दूंगा। 

उन्होंने एक राष्ट्रीय चैनल के पत्रकार को दो कौड़ी का आदमी बताया। इस पर पत्रकार ने भी कहा कि हमने भी आप जैसे कई मंत्री देखे हैं। इस दौरान तेज आवाज में बहस शुरू हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा नेता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बीच-बचाव कर मंत्री को पत्रकार वार्ता स्थल से बाहर ले गए। इसकी चर्चा व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें